{"_id":"5f7606358ebc3e9b8a159ba4","slug":"50-thousand-cash-stolen-from-bike-s-diggi-sitapur-news-lko543026051","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से 50 हजार कैश चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिग्गी से 50 हजार कैश चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शोरूम के मुनीम की बाइक की डिग्गी से बदमाशों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
महमूदाबाद नगर में रामपुर मथुरा रोड पर अमर सिंह वर्मा का वर्मा ऑटो सेल्स के नाम से बजाज की गाड़ियों का शोरूम है। जहां महमूदाबाद के गोहली निवासी राजेश कुमार वर्मा मुनीम हैं। गुरुवार को राजेश रामकुंड चौराहे के निकट स्थित बैंक ऑफ इंडिया में दो लाख रुपये जमा करने बाइक से गए थे।
बैंक पहुंचने पर मुनीम ने अपनी बाइक से कैश का बैग निकाला और भीतर गए। वहां कैश काउंटर पर बैग खोला तो वह फटा था और उसमें 50-50 हजार की तीन गड्डियां ही थीं। 50 हजार की एक गड्डी गायब थी।
राजेश ने इसकी सूचना तत्काल बैंककर्मियों को दी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद राजेश ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार आस्थाना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।