फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 people sick in the village Bjehra

बजेहरा गांव में 50 बीमार

Mon, 15 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 15 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। अखबारों में खसरा फैलने की खबर प्रकाशित होने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसर हरकत में आए। इसके बाद पहला ब्लॉक क्षेत्र के बजेहरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर मरीजों को दवाएं बांटीं। स्वास्थ्य कर्मियों की जांच में यहां चिकन पॉक्स के भी चार मरीज पाए गए हैं। हालांकि गांव में कुल 50 लोग बीमार हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाएं दे दी हैं। ग्रामीणों को सफाई बरतने व बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गए हैं।
विज्ञापन


पहला विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बजेहरा में राममिलन का पुत्र शुभम (आठ माह), पंकज का पुत्र पीयूष (नौ माह), भग्गू का पुत्र अंकुर (6), राममिलन का पुत्र करन (5), धर्मेंद्र की पुत्री मनिका देवी (2), रामू का पुत्र विशाल (10), मलिखे की पुत्री राधा (8), सहजराम की पुत्री लक्ष्मी (6), अनुपम (डेढ़ वर्ष), अरुण (3), ओमकार की पुत्री बबली (5), रामसिंह की पुत्री पल्लवी (आठ माह), सुभाष की पुत्री नेहा, बृजेश (5), राकेश की पुत्री निशा (3), श्यामलाल का पुत्र छोटू (10), सर्वेश की पुत्री खुशी समेत 30 बच्चे खसरे की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को खबर दी मगर गांव मेें डॉक्टरों की कोई टीम नहीं भेजी गई। सोमवार को अखबारों में ये खबर प्रकाशित हुई तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सोमवार को डॉ. राजबहादुर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम बजेहरा गांव पहुंची और करीब 70 लोगों की जांच की। इनमें 50 लोग बीमार मिले, जिनमें से अधिकांश बच्चे हैं। चिकित्सकों ने बीमार लोगों को जांच करने के बाद दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान गांव में चार मरीज चिकन पॉक्स के मिले। चिकित्सकों ने उन्हें भी दवाएं दीं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को चिकन पॉक्स व खसरे से बचाव के उपाय भी बताए। लोगों को सफाई से रहने को कहा। मरीजों को साफ कपड़े व साफ बिस्तर इस्तेमाल करने को कहा। परिवार के सदस्यों को बताया कि मरीजों के कपड़े उबाल लें और उसके बाद धोएं। मरीज को छूने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed