{"_id":"58961db74f1c1b953fe8229e","slug":"50-lakh-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी की कैश वैन से 50 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी की कैश वैन से 50 लाख बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बरामद किए रुपये
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम बिसवां तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पीएनबी की कैश वैन से 50 लाख रुपये बरामद किए हैं। वैन में सवार शाखा प्रबंधक नकदी को लेकर कागजात नहीं दिखा पाए। हालांकि उनका कहना है कि यह कैश लखनऊ से आया था। यह कैश खैराबाद ले जाना था। स्टेटिक टीम ने कैश सीज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टीम प्रभारी पुष्पेंद्र वर्मा व कोतवाल रमेश कुमार शनिवार देर शाम बिसवां तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पीएनबी की कैश वैन (यूपी 30 टी-7226) की जांच की गई तो उसमें से 50 लाख रुपये बरामद हुए। वैन में सवार जहांगीराबाद पीएनबी के शाखा प्रबंधक सत्य सागर कैश के बारे में दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
हालांकि उनका कहना है कि पीएनबी की शाखा कठूरा, जहांगीराबाद, रेवान व खैराबाद के लिए लखनऊ से इस वैन पर कैश लाया गया था। लखनऊ से कैश लाने के बाद जहांगीराबाद, रेवान व कठूरा में कुछ नकदी उतारी गई।
विज्ञापन
बचे 50 लाख रुपये खैराबाद ले जाया जा रहा था। यह कैश बैंक का है। स्टेटिक टीम प्रभारी का कहना है कि कैश के बारे में शाखा प्रबंधक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिसके चलते कैश सीज कराया जा रहा है।