Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 farmers became examples by doing natural farming

Sitapur News: प्राकृतिक खेती कर नजीर बने 50 किसान

Sat, 05 Oct 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
50 farmers became examples by doing natural farming
सीतापुर। कृषि विभाग की ओर से जैविक खेती से अधिक किसानों को जोड़ने के साथ उन्हें प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए खैराबाद ब्लॉक क्षेत्र में स्थित कृषि प्रसार भवन प्रांगण में जैविक विधि से धान की फसल तैयार हो रही है। इसे देखने के लिए तमाम किसान वहां पहुंच रहे हैं। बेहतर फसल देखकर 50 किसानों ने जैविक खेती शुरू की है।
विज्ञापन

रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की सेहत खराब हो रही है। विषमुक्त खेती से निजात के लिए किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सकता है। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रसार भवन खैराबाद में सवा बीघे में जैविक विधि से एराइज-6444 धान की खेती कराई गई है।
विज्ञापन

विभाग के तकनीकी जानकार हदद्वारी लाल की देखरेख में फसल के अच्छे उत्पादन के सभी उपाय किए जा रहे हैं। वह फसल देखने के लिए आने वाले किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक डा. एसके सिंह भी किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके फायदे बताए जा रहे हैं। इसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। तकरीबन 50 नए किसानों ने प्राकृतिक खेती शुरू की है। इसमें गोंदलामऊ और सिधौली ब्लॉक के अधिक किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed