फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   5.40 lakh looted from cement merchant's accountant

सीमेंट व्यापारी के मुनीम से 5.40 लाख की लूट

Thu, 09 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
5.40 lakh looted from cement merchant's accountant
सीतापुर। कार सवार दो बदमाश गुरुवार को सीमेंट व्यापारी के मुनीम से पांच लाख 40 रुपये कैश लूटकर भाग गये। वारदात की खबर से पुलिस महकमे मेें हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा एसपी ने स्वयं जांच पड़ताल की है। कई थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस द्वारा व्यापारी के मुनीम व कार चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिधौली के विवेकनगर निवासी अनूप कनौजिया सीमेंट के थोक व्यापारी हैं। सिधौली के सिद्धेश्वर नगर निवासी उनका मुनीम भोलानाथ शर्मा पुत्र रामनाथ गुरुवार को तगादा वसूलने कार से महमूदाबाद गया था। साथ में सिधौली के ही सदरापुर निवासी कार चालक नेकराम भी था। ये लोग महमूदबाद से वसूली कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मुनीम के पास बैग में पांच लाख 40 हजार रुपये कैश रखे थे। मुनीम के मुताबिक जब वे लोग महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर मुड़ैला के पास पहुंचे, तभी उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं राजू शुक्ल बोल रहा हूं, सीमेंट का पेमेंट करना है। इस तरह झांसा देकर लोकेशन पूछने के बाद फोन करने वाले दो लोग कार से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूरी पर कार खड़ी करके दोनों लोग सीमेंट व्यापारी के मुनीम व चालक की कार के पास आए। रुपये देने की बात कहकर दोनाें लोगों ने फोन पर किसी से बात करने को कहा। मुनीम ने बात करने के लिए फोन कान में लगाया। इसी बीच बदमाशों में से एक ने मुनीम पर हमला कर दिया और दूसरा बदमाश कैश से भरा बैग लेकर भाग निकला।
फिर दोनों बदमाश कार से भाग गये। पीड़ित मुनीम ने अपने मालिक व पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ सिधौली अंकित कुमार व कोतवाल अनिल कुमार हमराही बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे।

बाद में एसपी आरपी सिंह भी सिधौली पहुंचे। एएसपी अखिलेश्वर के अलावा कमलापुर, रामपुर कलां व महमूदाबाद पुलिस भी वहां बुला ली गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार का कहना है कि मुनीम व चालक से पूछताछ की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed