फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   48 thousand cash and 155 pawns stolen of liquor

48 हजार नगदी और शराब के 155 पौव्वे चोरी

Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
48 thousand cash and 155 pawns stolen of liquor
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में रविवार की रात चोरों ने दो घर और दो दुकानों का निशाना बनाया। चोर एक घर से नकदी और अन्य सामान समेत शराब की दुकान से कई पौव्वे चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के परसेंडी निवासी महेंद्र कुमार के घर देर रात चोर दीवार फांदकर दाखिल हो गए। कमरे का ताला तोड़कर बीस हजार की नकदी चुरा ले गए। इस दौरान गृहस्वामी जग गया और उसने चोरों को दौड़ाया। गृहस्वामी ने घर से छह लोगों को भागते हुए देखा। उनकी पहचान गांव के ही लोगों के रूप में करते हुए तालगांव कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

परसेंडी चौराहे पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 28 हजार की नकदी, 155 पौव्वे देशी शराब चुरा ली। गांव के ही गंगा जली के घर को चोरों ने निशाना बनाया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। चोरों ने राजेश की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का असफल प्रयास किया। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। तालगांव पुलिस का कहना है कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed