फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   46 RO and 56 ARO appointed for civic elections

Sitapur News: निकाय चुनाव के लिए 46 आरओ और 56 एआरओ नियुक्त

Fri, 07 Apr 2023 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Apr 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
46 RO and 56 ARO appointed for civic elections
सीतापुर। निकाय चुनाव की तैयारी प्रशासन की ओर से की जा रही है। इसके तहत 11 निकायों के अध्यक्ष और सभासदों का चुनाव कराने के लिए डीएम अनुज सिंह ने 46 निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और 56 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन


जिले में छह नगर पालिका और पांच नगर पंचायतें हैं। इनके अध्यक्ष और 228 वार्डों के सदस्यों का चुनाव सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम ने आरओ और एआरओ नियुक्त किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 11 आरओ और सभासद पदों के लिए 35 आरओ की तैनाती का आदेश जारी किया गया है। जबकि अध्यक्ष और सभासदों के निर्वाचन के लिए आरओ के साथ 56 एआरओ नियुक्त किए गए हैं। नगर पालिका बिसवां, लहरपुर, मिश्रिख, महमूदाबाद और सीतापुर के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इन तहसीलों के एसडीएम काे आरओ नियुक्त किया गया है। नगर पालिका खैराबाद के अध्यक्ष के लिए एसडीएम न्यायिक बिसवां अजय कुमार सिंह को आरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष के लिए एसडीएम न्यायिक सदर कुमार चंद्र बाबू, नगर पंचायत पैंतेपुर के लिए एसडीएम न्यायिक महमूदाबाद पूनम भाष्कर, नगर पंचायत महोली के एसडीएम महोली, नगर पंचायत सिधौली के लिए एसडीएम सिधौली और नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद के अध्यक्ष के लिए एसडीएम न्यायिक लहरपुर शम्स तबरेज खां को आरओ नियुक्त किया गया है। छह नगर पालिका के सभासदों के चुनाव के लिए 30 आरओ और पांच नगर पंचायतों के सभासदों के चुनाव के लिए पांच आरओ की तैनाती की गई है। साथ ही सभी निकायों के वार्डों के लिए 56 एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात आरक्षित आरओ की हुई तैनाती
डीएम अनुज सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए सात आरओ की तैनाती आरक्षित के रूप में की है। जिससे आवश्यकता पडने पर उनकी सेवाएं ली जा सके। इसी तरह 12 एआरओ नियुक्त किए हैं। किसी एआरओ के अनुपस्थित होने सहित अन्य कारण से न आने पर इनकी तैनाती की जाएगी।



10 अप्रैल को होगा प्रशिक्षण
निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए नियुक्त सभी आरओ और एआरओ को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह नगर पालिका परिषद के लिए नियुक्त आरओ और एआरओ को 10 मार्च को प्रथम पाली में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी दिन दूसरी पाली में शाम दो से चार बजे तक आरक्षित और पांच नगर पंचायतों के लिए नियुक्त आरओ और एआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed