{"_id":"62814d071d256544035649d0","slug":"4269-got-treatment-in-health-fair-sitapur-news-lko6307582136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में 4269 को मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में 4269 को मिला इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। इस मेले में 4269 मरीजों को इलाज दिया गया। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर, सदर बाजार व दुर्गापुरवा पीएचसी पर सुबह मेले का आयोजन हुआ। इन जगहों पर मरीजों की संख्या बेहद कम दिखाई दी।
यहां चिकित्सक मरीज आने का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों ने बताया गर्मी बढ़ने की वजह से सुबह के समय कुछ मरीज आए थे। लेकिन दोपहर में मरीजों की संख्या घट गई है। इसी तरह लहरपुर सीएचसी के ढखेरा, खैरूल्लापुर, बिखरिलया व अकबरपुर में मेले का आयोजन हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया यहां पर आने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाईयां वितरित की गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया पूरे जिले में 4269 मरीज आए थे। इनको इलाज देकर अगले सप्ताह फिर से बुलाया गया है।
लगवाया गया कैंप
झरेखापुर/सीतापुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत रविवार को सेलूमऊ ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड कैंप लगाकर बनाए गए। आयुष्मान कार्ड के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। प्रधान वीना सिंह के आवास पर आयुष्मान पखवाड़ा के तहत निशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों ने कार्ड बनवाए। संवाद