{"_id":"5734c5264f1c1b387c919c8e","slug":"42-teachers-were-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 शिक्षक नदारद, चार स्कूल भी बंद मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 शिक्षक नदारद, चार स्कूल भी बंद मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
बंद मिला विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसमंडा विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों के औचक मुआयने में तमाम अनियमितताएं मिलीं। कहीं स्कूल बंद मिले तो कहीं शिक्षक नदारद थे। यही नहीं विद्यालयों में बच्चे हिंदी भी नहीं पढ़ पाए। बीएसए समेत 21 अफसरों द्वारा ब्लॉक के 164 विद्यालयों के हुए निरीक्षण 42 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
चार विद्यालयों में सुबह आठ बजे तक ताला लटका मिला। इसके अलावा दो विद्यालयाें में बच्चे हिंदी भी पढ़ नहीं पाए। इस पर शिक्षकाें का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एक भवन प्रभारी का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
19 बीईओ व एमडीएम समन्वयक बृजमोहन सिंह ने कसमंडा के स्कूलों का मुआयना किया। 202 विद्यालयों का टारगेट था। इसके सापेक्ष 164 विद्यालय चेक किए गए। इस दौरान बिना सूचना के 42 शिक्षक गैरहाजिर मिले। इन शिक्षकों का बीएसए ने एक दिन का वेतन रोक तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
वहीं प्राथमिक विद्यालय कानमऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा, प्राथमिक विद्यालय खरखरिया व दौवा में सुबह आठ बजे तक ताला लटकता रहा। स्कूल बंद होने से बच्चे लौट गए। बीएसए राजेंद्र सिंह के उच्च प्राथमिक विद्यालय भंडिया के मुआयने में शैक्षिक गुणवत्ता बहुत खराब मिली।
प्राथमिक विद्यालय बलुईया में बच्चे हिंदी नहीं पढ़ पाए। जिस पर शिक्षकाें को फटकार लगाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय अजई में भवन जर्जर मिला। भवन प्रभारी के वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय खैरमबेसनगर में साफ-सफाई बेहतर मिली। यहां के नौनिहालों का शैक्षिक स्तर बेहतर मिला।