{"_id":"69ebd018f8d2d97bfb050655","slug":"42-degrees-maximum-temperature-sky-is-raining-fire-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154698-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 42 डिग्री अधिकतम तापमान आग बरसा रहा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 42 डिग्री अधिकतम तापमान आग बरसा रहा आसमान
Sat, 25 Apr 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले का तापमान 42 डिग्री से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह नौ बजे से ही धरती तवे की तरह तपने लगती है। गर्म हवा लोगों को झुलसाना शुरू कर देती है। भीषण गर्मी से दोपहर के समय जनजीवन बेहाल ही रहता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक पारा 42 डिग्री केे आसपास बना रहेगा। प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
जिले में शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42 पर टिका रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश सहन करना मुश्किल हो गया। नौ बजे चिलचिलाती धूप व गर्म हवा ने दोपहर होने का अहसास करा दिया। दोपहर 12 बजे हालात यह रहे कि ज्यादातर लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
जरूरतमंद लोग सिर व मुंह ढककर निकले फिर भी भीषण गर्मी के कारण हांफते नजर आए।
हवा में नमी का स्तर सिर्फ 11 प्रतिशत रहने से लू का खासा असर रहा। प्राइवेट जॉब करने वाली प्रियंका ने बताया कि दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच घर लौटने के दौरान हाल-बेहाल हो जाता है।