फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Preparations intensify for road widening from Lalbagh to Pakke Pul

Sitapur News: लालबाग से पक्के पुल तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज

Thu, 29 Oct 2026 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensify for road widening from Lalbagh to Pakke Pul
सीतापुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लालबाग चौराहे से पक्के पुल तक सड़क चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे मार्ग की पैमाइश कर सड़क की निर्धारित सीमा का चिन्हांकन किया। इस दौरान सड़क की जद में आ रहे पक्के निर्माणों और दुकानों पर लाल निशान लगाए गए।
विज्ञापन


चौड़ीकरण की सीमा निर्धारित करने के लिए टीम ने मार्ग के दोनों ओर बारीकी से निरीक्षण किया। लाल निशान लगने के बाद सड़क किनारे दुकानें संचालित करने वाले व्यापारियों में हलचल बढ़ गई है। कई दुकानदारों को अब अपने निर्माण और अतिक्रमण हटाने की चिंता सताने लगी है। लोक निर्माण विभाग के जेई दिवाकरनाथ गौतम ने बताया कि सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद चौड़ीकरण का मुख्य कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम बनाना और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है। संयुक्त टीम ने दुकानदारों से अपील की है कि सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जा सकते हैं। अभियान के दौरान लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के कानूनगो तथा क्षेत्रीय लेखपाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed