{"_id":"5cdefecebdec22073b652b58","slug":"41558118094-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम में आग लगने से हजारों का नुकसान, पुस्तकें, दस्तावेज भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम में आग लगने से हजारों का नुकसान, पुस्तकें, दस्तावेज भी जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख कोतवाली के नैमिषारण्य कस्बे की घटना
नैमिषारण्य (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली इलाके के ललिता देवी मंदिर चौराहे के समीप स्थित मारुति आश्रम में गुरुवार दोपहर में आग लग गई। विद्युत तारों से निकली चिन्गारी से लगी आग से आश्रम में हजारों का नुकसान हो गया।
आश्रम में मौजूद मोहन दास ने बताया कि दोपहर में हवा चलने की वजह से बिजली के तार में चिंगारी निकली। जिससे आश्रम के छप्परों में आग लग गई और जब तक आश्रम व आसपास के लोग आग बुझाते तब तक छप्परों के नीचे रखी तीन साइकिल, मोबाइल, नगदी समेत तमाम वस्तुएं जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद पुलिस को सूचना देना का कई बार प्रयास किया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।
वहीं अग्निकाण्ड के चलते मंदिर में रखी बहुत सी धार्मिक पुस्तकें और जरूरी कागजात भी जल गए, हालांकि आश्रम के मोहन दास, प्यारे दास, लक्ष्मण दास, देवनाथ सिंह, रामबरन आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में मदद की। जिसके चलते आग पर काबू पाया गया।