फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पाकिस्तान के खिलाफ थम नहीं रहा आक्रोश, फूंके गए पुतले

पाकिस्तान के खिलाफ थम नहीं रहा आक्रोश, फूंके गए पुतले

Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ थम नहीं रहा आक्रोश, फूंके गए पुतले
सीतापुर। पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद जिले भर के लोगों में आक्रोश है। हर तरफ से बस पाकिस्तान से बदला लो, एक सिर के बदले सौ सिर चाहिए, जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं। हर इंसान अपना कारोबार बंद करके बस एक ही दुआ कर रहा है कि जल्द से जल्द इस घटना में शामिल गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन



इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को लालबाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान व पाक के प्रधानमंत्री के पुतले जलाए। यह सिलसिला पूरे जिले में दिखाई दिया। कहीं पर पुतले की पिटाई की गई तो कहीं पर पुतले को जलाया गया। लोगों में आक्रोश इतना अधिक है कि गांव से लेकर ब्लॉक व तहसील और जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को आतंकी हमले के विरोध में कई स्थानों पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद रखीं।
विज्ञापन



जम्मू कश्मीर में देश की आन-बान-शान पर मर मिटने वाले शहीदों के साथ पूरा जिला खड़ा हुआ है। इन शहीदों का बदला लेने के लिए हर इंसान आतुर है। इसका आक्रोश उनकी आंखों में झलक रहा है। उनके नारे इसकी हकीकत बयां कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से यह गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। रविवार को तमाम संगठनों ने इसके विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के लालबाग चौराहे पर युवाओं व अन्य लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर एक-एक कर करीब 10 पुतले जलाए। इस दौरान युवाओं ने पहले जूतों से पुतलों की पिटाई की। उसके बाद पाकिस्तान गद्दार है, कायर है, नामर्द है, अब सबक तुझको जरूर सिखाएंगे जैसे नारे लगाए। केरोसिन डालकर पुतले को जलाया। यह प्रदर्शन दिनभर चौराहों पर होते रहे।


इसी प्रकार रामपुर मथुरा विकासखंड के कस्बा बांसुरा में आतंकी हमले के विरोध में रैली निकाली गई। रैली एसए फार्मा पॉली क्लीनिक से निकाली गई। जिसमें लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद, बदला मांगें हिंदुस्तान, खून का बदला खून जैसे गगनभेदी नारे लगाए। हाथ में नारे लिखी तख्तियां लेकर वंदेमातरम के घोष के साथ कस्बे का भ्रमण किया।


सकरन के सुमरावां गांव में सैकड़ों ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनीस अहमद, मोहम्मद अहमद, मदन खां, हाफिज रफीक आदि मौजूद रहे।


मछरेहटा कस्बे में जाति-धर्म से ऊपर उठकर हजारों हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानों को बंद रखा। बस अड्डे चौराहे पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। इस अवसर पर आशीष बाजपेई, झबलू प्रधान, राजकुमार गुप्ता, बनारसी गुप्ता, महेंद्र पांडेय, रामदयाल राजवंशी, अंजनी शुक्ल, अय्यूब खान आदि मौजूद रहे।


उधर, देश के शहीदों के सम्मान में पूरा जिला शोकाकुल है। इसको लेकर रविवार को श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जिसमें शहीदों की आत्मा की शांति की कामना की गई। जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज खैराबाद के एनसीसी कैडेटों व छात्रों ने बीसीएम अस्पताल, नई बस्ती व कस्बे में शांति मार्च निकाला।


अल्लामा फजले हक खैराबादी स्मारक व लाला हरदयाल स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। गौरवशाली सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन ने कारगिल शौर्य स्तंभ पार्क में श्रद्धांजलि सभा की। भारतीय सेना के लिए विजय यज्ञ किया। जिसमें पूर्व सैनिक व समाज के तमाम लोगों ने प्रतिभाग किया।


सैनिक समाज ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को यह संदेश देना चाहते हैं, कि देश की रक्षा करते-करते शहीदों की शहादत पर कतई राजनीति न करें। भारत सरकार अब सेना के हाथ पांव खोल दे, ताकि पाकिस्तान की करनी का मुंहतोड़ जवाब दे सके। इस अवसर पर आरसी द्विवेदी, प्रमोद कुमार, पुतान सिंह आदि मौजूद रहे।


भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह ट्रांसपोर्ट चौराहे से चलकर लालबाग शहीद पार्क में समाप्त हुआ। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि ये अत्यन्त ही कायरता पूर्ण तथा निंदनीय हमला है। जिसका हम सभी पुरजोर विरोध करते है।


सरकार से अपेक्षा करते है कि ऐसे हमलों को रोकने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, महेन्द्र दीक्षित, प्रदीप कुमार, दिनेश पारासर, संजय दीक्षित, आशुतोष शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, आकाश राय आदि मौजूद रहे।


महमूदाबाद में शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों का तीसरे दिन भी तांता लगा रहा। देशभक्त नागरिकों, संगठनों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला। जुलूस निकालते हुए श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की। विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बस स्टेशन से बजाजा मार्ग होते हुए रामकुंड चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। पटेल प्रतिमा पर कैंडल जलाई। उन्होंने कहा कि आतंकियों को हर हाल में सबक सिखाया जाना चाहिए। इस अवसर पर आरके वाजपेयी, ओमकार नाथ, अब्दुल कय्यूम, आफ ताब आलम, शरद मिश्र, संजय शुक्ल आदि मौजूद रहे।


झरेखापुर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष झरेखापुर ब्रजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिकन्दरपुर, मुमताजपुर, उमरी, कल्लापुर के ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सिकन्दरपुर गांव से सीतापुर- लखीमपुर मार्ग तक रैली निकाली। तंबौर कस्बे में कैंडल मार्च कस्बे की सदर बाजार होकर बस अड्डा तक निकाला गया। इसके बाद शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर अकरम खान, अकलीम खान, फारूक अब्दुल्लाह, आजम खान, सेफी खान, फैजान अशरफ, जावेद आदि मौजूद रहे।



लहरपुर इलाके में व्यापार मंडल लहरपुर, सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल के तत्वावधान में मजाशाह चौराहे पर भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोंदलामऊ इलाके में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुडियाकैल गांव में शोकसभा कर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद कौशल किशोर समेत कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed