फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दिवाली पर डेढ़ करोड़ का धमाका

दिवाली पर डेढ़ करोड़ का धमाका

Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर डेढ़ करोड़ का धमाका
पिछली दिवाली में करीब सवा करोड़ के बिके थे पटाखे
विज्ञापन

सीतापुर। ज्योति पर्व पर इस बार समूचे जिले में तकरीबन डेढ़ करोड़ का पटाखा कारोबार हुआ। पिछले बरस यह कारोबार सवा करोड़ का हुआ था। लेकिन इस बार 25 लाख की बढ़ोत्तरी आंकी गई। ऐसे में अबकी दफा समूचे जिले में लोगों ने करीब डेढ़ करोड़ की आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया।

धूमधड़ाका का जश्न मनाते के बाद लोग सुबह उठे तो हर तरफ धुंध नजर आई। इससे शुद्ध हवा में अच्छा खासा प्रदूषण दिखा। दीपावली रोशनी का पर्व है। इसलिए लोग इस त्योहार पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली की सतरंगी झालरों से सजावट करते हैं। दीये भी जलाते हैं। इनकी झिलमिल रोशनी से घरों व प्रतिष्ठानों की सजावट देखते बनती है।
विज्ञापन


यही नहीं रोशनी के इस त्योहार पर लोग जमकर आतिशबाजी भी छुड़ाकर खुशियों को और भी रंगीन बनाते हैं। अबकी दफा ज्योति पर्व को लेकर एक हफ्ते पहले शहरी और ग्रामीण अंचलों में पटाखा बाजार सज गया था। धनतेरस से आकाश में आतिशबाजी छुड़ाने का दौर शुरू हो गया था। यह सिलसिला भइया दूज पर भी जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा कारोबारियों की मानें तो इस बार दीपावली पर करीब डेढ़ करोड़ का पटाखा कारोबार रहा। जबकि पिछली बरस यह कारोबार सवा करोड़ का हुआ था। यानी अबकी दफा दिवाली में लोगों ने गत वर्ष की तुलना में 25 लाख अधिक की आतिशबाजी छुड़ाई।


खास बात तो यह है कि अपनी खुशियों को रंगीन बनाने में लोगों ने जमकर आतिशबाजी छुड़ाई, लेकिन सुबह जब लोग सोकर उठे तो हर तरफ वातावरण दूषित था। आतिशबाजी के धुएं की धुंध छाई थी। इससे समूचा वातावरण प्रदूषण युक्त था। बुजुर्गों को तो सांस लेने में भी दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed