फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अवैध दो दुकानों पर चला बुलडोजर, ढहा दी दुकानें

अवैध दो दुकानों पर चला बुलडोजर, ढहा दी दुकानें

Sun, 28 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अवैध दो दुकानों पर चला बुलडोजर, ढहा दी दुकानें
आरआरडी इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल के सहारे कर रहे थे निर्माण
विज्ञापन

सीतापुर। जिला प्रशासन ने राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल के सहारे बन रही दो अवैध दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया। कब्जेदार गैरकानूनी रुप से इन दुकानों का निर्माण करा रहा था। इस कार्रवाई से कब्जेदारों के होश उड़ गए हैं।

बता दें कि शहर की प्रमुख सड़कें इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। यहां की प्रमुख सड़कों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। किसी ने सड़क किनारे पक्की इमारत खड़ी कर ली है तो किसी ने अस्थाई अवैैध कब्जा कर रखा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट व नगर पालिका के ईओ को शहर की सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला व नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त तालमेल से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी गेट के सामने आरआरडी इंटर कॉलेज है। इस कॉलेज की बाउंड्रीवॉल के सहारे बट्सगंज निवासी कब्जेदार अवैध रूप से दो दुकानों का निर्माण करा रहे थे। उन्होंने टिनशेड डालकर दुकान कंप्लीट कर ली थी। जिला प्रशासन को इस अवैध निर्माण को जानकारी मिली थी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश उपाध्याय व ईओ निहाल चंद मौके पर पहुंचे।


उन्होंने निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए। इसको देखकर कब्जेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रपत्र दिखाए जिसका अफसरों ने अवलोकन किया। जिसमें यह दुकानें अवैध मिलीं। कुछ देर बाद जेसीबी व पुलिस प्रशासन को बुलाकर दुकानों को ढहा दिया। उसने पहले विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन अफसरों के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed