{"_id":"5bc3812dbdec2269aa2a0cb3","slug":"41539539245-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनने की महिलाओं में रही विशेष ललक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनने की महिलाओं में रही विशेष ललक
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। चुनाव आयोग के फरमान पर चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में रविवार को महिलाओं ने खूब दिलचस्पी दिखाई। चौथे विशेष अभियान तिथि पर नए वोटर बनने के लिए 5154 लोगों ने आवेदन किए। खास बात तो यह है कि बूथों पर आए आवेदनों में 2413 आवेदन केवल महिलाओं ने किए। सिधौली कस्बे के बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय में नायब तहसीलदार श्रीराम गौड़ ने बूथ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पदाभिहीत अधिकारी कमल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में बूथ संख्या 229 पर बीएलओ सुमन देवी व बूथ संख्या 230 पर अनिल रावत मतदाताओं से आवेदन फार्म जमा करवाते मिले। यहां मतदाताओं द्वारा फार्म संख्या 6 के 5 फार्म, फार्म संख्या 7 के 9 फार्म भरे गए। जबकि फार्म संख्या 8 किसी मतदाता द्वारा नहीं भरा गया।
नरोत्तम नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदाभिहीत अधिकारी गौरव अवस्थी व वंदना अवस्थी के नेतृत्व में 5 बूथ लगाए गए, जिसमें से बूथ संख्या 205 पर बीएलओ रेनू मौर्य 206 पर बीएलओ रानी देवी, 207 पर बीएलओ मधुलता शुक्ला, 208 पर बीएलओ पुष्पलता व 209 पर बीएलओ सुरेश कुमार ने मतदाताओं के आवेदन जमा किए। जिले के सभी 3638 बूथों पर विशेष अभियान तिथि के तहत दावे-आपत्तियां प्राप्त किए। मतदान केन्द्रों पर तमाम पदाभिहित अफसर अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
अफसरों के निरीक्षण में पदाभिहित सहित बीएलओ भी अनुपस्थित पाए। सहायक जिला निर्वाचन अफसर शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि नए वोटर बनने के लिए 5154 फार्म भरे गए। 2413 महिलाओं ने पहली मर्तबा वोटर बनने को आवेदन किया है। 23 दिव्यांगों ने मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ को प्राप्त कराया हैं। मतदाताओं के नाम काटने के लिए 1916 फार्म-7 जमा हुए। इसके अतिरिक्त 418 फार्म-8 एवं 28 फार्म-8 ए जमा हुए।