{"_id":"5bbe4639867a5528625a1667","slug":"41539196473-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गांव के तीन घरों से लाखों का माल बटोर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही गांव के तीन घरों से लाखों का माल बटोर ले गए चोर
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मंगलवार रात चोरों ने एक ही गांव के तीन मकानों से लाखों का माल पार कर दिया। भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
कोतवाली क्षेत्र के चडऱा निवासी चिरंजीवी लाल के घर पीछे दीवार के सहारे चढ़कर छत के रास्ते चोर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। बक्सा सुबह घर के पीछे पड़ा पाया गया। गृह स्वामी के मुताबिक बक्से में रखे 35 हजार रुपये नगद व जेवर समेत करीब ढाई लाख का माल चोरी हुआ।
इसके बाद चोर गांव के ही राजेश के घर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा ले गए। बक्से में करीब दो लाख के जेवर होने की बात गृह स्वामी कह रहे हैं। इनका खाली बक्सा भी सुबह घर के पीछे पड़ा मिला है।
विज्ञापन
चोरों ने तीसरा निशाना रामखेलावन के खाली पड़े घर को बनाया। रामखेलावन परिवार सहित हरिद्वार गए हैं। उनके घर से काफी सामान चोरी हुआ है। रामखेलावन के भाई नरेश ने बताया कि घरवालों के वापस आने पर ही चोरी गई सम्पत्ति की जानकारी हो सकेगी।