फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हिंदू युवक ने रक्तदान कर बचाई मुस्लिम महिला की जान

हिंदू युवक ने रक्तदान कर बचाई मुस्लिम महिला की जान

Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
हिंदू युवक ने रक्तदान कर बचाई मुस्लिम महिला की जान
खैराबाद (सीतापुर)। धर्म व संप्रदाय के नाम पर जहां देश भर में सियासत का बाजार गर्म है। वहीं, जिले की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी कायम है। यहां के युवक इस गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती देने को हर वक्त तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह का एक वाक्या सामने आया, जिसमें एक हिंदू युवक ने रक्तदान कर मुस्लिम महिला का जान बचाई। जिसे भी यह बात पता चली, वह खुले दिल से रक्तदान करने वाले युवक की सराहना किए बगैर नहीं रह सका।
विज्ञापन


नगर के बाजदारी टोला निवासी आदित्य शंकर अवस्थी उर्फ शिवाशीष को शनिवार की रात किसी तरह जानकारी मिली कि कस्बाती टोला निवासी नुसरत फातिमा पत्नी तौफीक गर्भवती हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत बेहद नाजुक है और उसे तत्काल खून की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात अस्पताल में खून का इंतजाम न होने से उसके घरवाले बेहद परेशान थे। जिला अस्पताल के गिरीश कुमार वर्मा ने बताया कि आदित्य ने रात में ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। खून चढ़ाए जाने के बाद नुसरत की हालत में सुधार आया।


इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले युवक की इस पहल की खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जलीस अंसारी, बृजेश मिश्र, विवेक बाजपेई, आलोक बाजपेई, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतीक अंसारी डाक्टर शैलजा अवस्थी सहित लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed