{"_id":"5968f8ea4f1c1bab678b470f","slug":"41500051690-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल शूटिंग में11वीं वाहिनी पीएसी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल शूटिंग में11वीं वाहिनी पीएसी ने मारी बाजी
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं वाहिनी पीएसी ने बाजी मारी
सीतापुर। स्थानीय 11वीं वाहिनी पीएसी के एसाल्ट ग्राउंड पर चल रही 19वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन शूटिंग एवं एलार्म एफीशियंसी रेस प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को रायफल शूटिंग नई स्पर्धा बिगबोर 120 बाल 300 मीटर से थ्री पोजीशन का आयोजन कराया गया। जिसमें नायक शैलेश कुमार मिश्र, मनोज कुमार तिवारी व बृजेश कुमार की बदौलत 11वीं वाहिनी पीएसी पहले स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी नवल किशोर सिंह, जोखई प्रसाद यादव व मनोज कुमार सिंह की बदौलत 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी दूसरे व आरक्षी दुर्बेश चंद यादव, सूरज सिंह व विनीश कुमार की बदौलत 27वीं वाहिनी पीएसी तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत परिणाम में 10वीं वाहिनी पीएसी के जोखई प्रसाद यादव पहले, 11वीं वाहिनी पीएसी के शैलेश कुमार मिश्रा दूसरे व इसी वाहिनी के बृजेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान काफी संख्या में पीएसी के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।