फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   40 percent students away from online studies

40 फीसदी विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से दूर

Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
40 percent students away from online studies
सीतापुर। जिले में कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं। इस दौरान महज 60 फीसदी ही विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेज ले रहे हैं। 40 फीसदी विद्यार्थी इस ऑनलाइन व्यवस्था से कोसों दूर हैं। पढ़ाई न करने के पीछे उनके सामने हाईटेक मोबाइल व नेटवर्क की समस्या आ रही है। इससे यह विद्यार्थी घर पर ही रहकर अपने स्तर से पढ़ाई कर रहे हैं। इससे उन्हें कोर्स तैयार करने में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

जनवरी में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। इस दौरान स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए है। अब इनकी मियाद बढ़ाकर छह फरवरी तक कर दी गई है। मार्च माह में यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रस्तावित है। ऐसे में विद्यार्थियों को जब रिवीजन करने का समय आ रहा था तो वह कोर्स ही तैयार नहीं कर पा रहे है। सबसे अधिक समस्या बोर्ड परीक्षार्थियों के सामने आ रही है। इस समय माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन क्लासेज चलाई जा रही है। विभाग का कहना है कि करीब 60 फीसदी विद्यार्थी ऑनलाइन सिस्टम से जुड़े हुए है।
विज्ञापन

वह रोजाना स्कूल के शिक्षक से संपर्क करके अपना कोर्स तैयार कर रहे है। 40 फीसदी ऐसे भी विद्यार्थी है जो यह ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। जब यह विद्यार्थी ऑनलाइन नहीं जुड़े तो शिक्षकों ने फोन करके इसकी जानकारी हासिल की, जिसमें विद्यार्थी ने मोबाइल व गांव में नेटवर्क न होने की समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यह विद्यार्थी अपने स्तर से घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहे है। उनके सवालों के जवाब शिक्षकों से मिलना मुश्किल हो रहे है। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग में करीब दो लाख विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिसमें करीब 1.20 लाख ऑनलाइन तरीके से पढ़ाई कर रहे है। 80 हजार विद्यार्थी इससे दूर हैं।
डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि कोविड के कारण छह फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद है। ऐसे में ऑनलाइन तरीके से विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। बोर्ड परीक्षा से पहले कोर्स को पूर्ण कराकर रिवीजन करा दिया जाएगा।
80 फीसदी पूरा हुआ कोर्स
माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि इस बार अर्ध वार्षिक परीक्षा हुई थी। फरवरी में प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा के चलते शिक्षकों ने काफी तेजी से कोर्स को पूर्ण कराया था। चुनाव की वजह से अब परीक्षा मार्च में होने की उम्मीद है। करीब 80 फीसदी कोर्स तैयार हो गया है। अब महज 20 फीसदी कोर्स बाकी है। वह भी ऑनलाइन तरीके से जल्द पूर्ण करा दिया जाएगा।
अभी कोर्स नहीं हो सका पूरा
विद्यार्थी राहुल राज ने बताया कि इस समय कोविड के कारण कॉलेज बंद है। इससे ऑनलाइन पढ़ाई करके कोर्स तैयार कर रहे है। शिवांकी यादव ने बताया कि पिछले साल काफी समय से कॉलेज बंद थे। इसकी वजह से ऑनलाइन पढ़ाई करने की आदत डाल ली है।

अब मोबाइल के जरिये ही पढ़ाई हो रही है। अनुभव वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था मजबूरी वाली शिक्षा है। जितना सही तरीके से स्कूल में पढ़ाई हो सकती है। उतना ऑनलाइन तरीके पढ़ाई होना संभव नहीं है। अंशिका सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। कोर्स का कुछ हिस्सा तैयार करने के लिए बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed