{"_id":"57f7d8f74f1c1b943426f628","slug":"40-feet-ravana-in-lalbagh-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीट दशानन का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीट दशानन का होगा दहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
इस बार 40 फुट का होगा रावण का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार शहर के लालबाग पार्क में 40 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। पुतला दहन को लेकर कारीगर तैयारियों में जुटे हैं। यह पुतला यहां पर अब तक का सबसे बड़ा होगा। वहीं कुंभकर्ण का भी पुतला काफी विशालकाय बनाया जा रहा है। रात में होने वाली रामलीला में वृंदावन की कमेटियां धूम मचाने को बेकरार हैं।
विज्ञापन
रामलीला सेवा समिति के मेला संयोजक राकेश गुप्ता ने बताया कि यहां की रामलीला का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन यहां के रावण के पुतले की ऊंचाई अक्सर चर्चा में रहती है। यहां पर 1970 में पहली बार रामलीला का आयोजन किया गया था। तब 70 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता बढ़ी। सामाजिक लोगों ने आगे हाथ बढ़ाया। उसके बाद यह बृहद रूप लेता चला गया। तब से लगातार बड़े स्तर पर रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। इस बार कुछ खास तैयारियां की गईं हैं। यहां पर पिछले साल 35 फीट का रावण का पुतला बना था।
विज्ञापन
इस बार ऊंचाई बढ़ाकर 40 फीट की गई है। इस पुतले में करीब 500 पटाखे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुंभकर्ण का भी विशालकाय पुतला बन रहा है। कारीगर इन पुतलों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
30 वर्षों से बना रहे हैं पुतले
शहर के भूसा मंडी निवासी रामचंद्र 30 वर्षों से रावण व कुंभकर्ण का पुतला बनाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि लालबाग पार्क में अधिकतर हमारे द्वारा ही पुतले बनाए गए हैं। इनको बनाने में अपार खुशी होती है। पूरे वर्ष इसका इंतजार रहता है। हर बार कुछ न कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इस बार भी लंबाई बढ़ाने के साथ कुछ नए प्रयोग किए जाएंगे।