फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   40 bigha crop ashes due to fire

Sitapur News: आग लगने से 40 बीघा फसल राख

Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
40 bigha crop ashes due to fire
लहरपुर (सीतापुर)। गंगवा बेहड़ में शनिवार को अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। इससे लगभग 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। करीब तीन लाख रुपये कीमत के गेहूं जलने का अनुमान है।
विज्ञापन


ग्राम गंगवा बेहड़ के किसान जनार्दन, दिनेश, रामनरेश, प्रकाश, रामकली, राजकुमारी, बिट्टो, सविता आदि किसानों की गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार आग जनार्दन के खेत से लगी और तेज हवा के चलते कई खेतों को अपने चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि मजबूर होकर किसान आंखों के सामने ही अपनी फसल को जलते देखते रहे पर कुछ न कर सके।
विज्ञापन

दमकल विभाग वाहन नहर मार्ग से होते हुए गंगवा बेहड़ गांव के सामने पहुंचा। बावजूद इसके नहर से उतरने का रास्ता न होने के कारण किसानों की मदद नहीं कर सका। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार दिलीप कुमार और राजस्व कर्मी संतलाल तिवारी ने नुकसान का आकलन कर सूचना तहसील प्रशासन को दी। तहसीलदार शशि बिंदु द्विवेदी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed