फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   396 daughters got married with great pomp, three couples got married

Sitapur News: 396 बेटियों का धूमधाम से हुआ विवाह, तीन जोड़ों का कराया निकाह

Fri, 19 Jan 2024 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 Jan 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
396 daughters got married with great pomp, three couples got married
सीतापुर। शहर के जीआईसी मैदान पर सजाए गए पंडाल में चार ब्लॉक और दो निकायों की 396 बेटियों का शुक्रवार काे सामूहिक विवाह कराया गया। इसमें से छ: बेटियों का निकाह होने के साथ ही तीन विधवाओं का पुर्नविवाह कराया गया। बरातियों और जनातियों का स्वागत और सत्कार जनप्रतिनिधियों संग डीएम सहित अन्य अफसरों ने किया। सभी काे विवाह उपयोगी सामग्री दी गई। विदाई के समय कन्या पक्ष के लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पंडाल सजाया गया। यहां खैराबाद ब्लॉक की 77 बेटियों का वैदिक रीति रिवाज से विवाह कराया गया। ऐलिया की 71, परसेंडी की 66, गोंदलामऊ की 71, हरगांव की 96, नगर पालिका सीतापुर की 10 और नगर पालिका खैराबाद की पांच बेटियों का विवाह कराया गया। सांसद राजेश वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, अध्यक्ष नगर पालिका नेहा अवस्थी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, डीएम अनुज सिंह, सीडीओ निधि बंसल, जिला समाज कल्याण अफसर हर्ष मवार ने दोनों पक्षों के लोगों की अगुवाई कर स्वागत किया। सभी जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए अशाीर्वाद दिया।
विज्ञापन


10 हजार की दी विवाह उपयोगी सामग्री
393 जोड़ों को 10 हजार की विवाह उपयोगी सामग्री दी गई। तीन विधवा महिलाओं को पांच हजार की सामग्री दी। बेटियों के खाते में 35000 और विधवाओं के खाते में 40000 रुपये भेजे जाएंगे। वैवाहिक आयोजन पर प्रति जोड़ा 6000 रुपये खर्च किए गए। इस तरह प्रति जोड़े पर 51000 रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम नगरी की टोली ने बनाए पकवान
दूल्हा और दुल्हन संग आए बरातियों व जनातियों के लिए राम की नगरी अयोध्या से आई टोली ने पकवान बनाकर खिलाए। सभी लोगाें को ठंड में गरमागरम भोजन कराने के लिए व्यवस्था संभाल रहीं अयोध्या की मोसेवाला की रहने वाली बदामा, ममता, श्यामा, मालती, कमलेश सहित दस महिलाओं ने पकवान बनाए गए। इनका कहना था कि यह मेरा सौभाग्य है कि इतने बड़े आयोजन के मेहमानों की खातिरदारी का मौका मिला।

मजदूर की बेटी ने आयोजकों काे सराहा
सामूहिक विवाह होने के बाद परसेंडी ब्लॉक के ग्राम जमलापुर की रहने वाली जरूरतमंद बेटी संगीता खुश दिखी। उसने आयोजकों की सराहना करते हुए बताया कि खेती न हाेने से परिवार का जीवन यापन करने में दिक्कतें आती हैं। इसी वजह से पढ़ाई नहीं कर सकी। मजदूरी से घर का खर्चा चलता है। संगीता ने बताया मेरे बहन और एक भाई है। वहीं, जमलापुर की एक अन्य बेटी पिंकी का विवाह लहरपुर के सुरगीपुरवा गांव के सुनील कुमार से हुआ है। पिंकी ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी है। उसने बताया कि मेरे परिवार की ऐसी हैसियत नही हैं कि वह इतने भव्य पंडाल में विवाह करते। उसने सरकार की तारीफ की।


जीजा ने दी विवाह की तिथि की जानकारी
एलिया ब्लॉक की रहने वाली रागिनी गरीब परिवार से हैं। उन्होने बताया कि मेरे जीजा पुरुषोत्तम ने ऑनलाइन आवेदन किया था। मेरे पास मोबाइल नहीं है। जीजा ने ही बताया कि 19 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर विवाह होगा। इससे परिजनों ने खुशी का इजहार करते हुए तैयारियां सात दिन पहले से शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed