{"_id":"699c99fca3f0f8f4a20c8fd3","slug":"3676-skipped-english-maths-and-biology-exams-sitapur-news-c-102-1-slko1053-150774-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 3,676 ने अंग्रेजी, गणित व जीवविज्ञान की परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 3,676 ने अंग्रेजी, गणित व जीवविज्ञान की परीक्षा छोड़ी
Mon, 23 Feb 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को अंग्रेजी, गणित व जीवविज्ञान की परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल में 2,660 व इंटरमीडिएट में 1,016 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। सुबह से ही सचल दस्ता केंद्रों के बाहर भ्रमण करते रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र था। महत्वपूर्ण प्रश्नपत्र होने के चलते सुबह से ही सचल दल, जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट अलर्ट मोड पर रहे। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पहले ही यह केंद्रों की ओर रवाना हो गए। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वहां की सुविधाएं परखी। कक्ष निरीक्षकों के आईडी चेक किए। कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की गई। इस दौरान कही पर भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। अंग्रेजी में 50,266 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 47,606 ने परीक्षा दी। 2,660 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में गणित का प्रश्नपत्र था। 3,287 के सापेक्ष 3,216 ने परीक्षा दी। 71 अनुपस्थित रहे। इसी तरह जीवविज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में 19,920 विद्यार्थियों के सापेक्ष 18,975 ने परीक्षा दी। 945 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।