{"_id":"60c4f72b8ebc3eac644860b6","slug":"350-books-got-trashed-in-the-warehouse-itself-sitapur-news-lko5821775169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडार गृह में ही रद्दी हो गईं 350 किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडार गृह में ही रद्दी हो गईं 350 किताबें
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद में नौनिहालों को किताबें व बैग वितरित न करके उनको भंडार गृह में ही बंद रखा। समय बीत जाने से ये किताबें रद्दी हो गई। इसका खुलासा बीएसए द्वारा बीआरसी के भंडार गृह की औचक जांच में हुआ है। भंडार गृह में करीब 350 किताबें व बैग मिले है। इस पर बीईओ व भंडार गृह प्रभारी को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीआरसी महमूदाबाद में कुछ किताबें रद्दी होने की सूचना बीएसए को मिली थी। इस पर बीएसए अजीत कुमार ने शनिवार को बीआरसी का निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद भंडार गृह का ताला खुलवाया। जब अंदर देखा तो वहां पर रखी किताबों को देखकर दंग रह गए। फिर इन किताबों की काउंटिंग कराई। जिसमें कक्षा तीन, कक्षा चार, कक्षा पांच, कक्षा छह व कक्षा सात की करीब 350 किताबें मिली है।
यह किताबें शैक्षिक सत्र 2017-18, 2018-19 की है। इन किताबों का बीईओ अजय विक्रम सिंह ने वितरण नहीं कराया। जब बीईओ से कारण पूछा तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सके। कुछ बैग भी भंडार गृह में मिले है।
विज्ञापन
भंडार गृह में पिछले सत्रों की किताबें मिली है। अगर वितरित नहीं हो सकी थी तो बीईओ को सूचना देनी चाहिए थी, जिससे उसे नए सत्र पर नौनिहालों को दे दिया जाता। इसमें बीईओ व भंडार गृह प्रभारी की लापरवाही प्रतीत होती है। दोनों को नोटिस दिया गया है। बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि व भंडार गृह प्रभारी को सस्पेंड किया जाएगा।
- अजीत कुमार, बीएसए