फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   35 percent educated in village government

गांव की सरकार में इस बार 35 फीसदी पढ़े-लिखे

Mon, 14 Dec 2015 11:37 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

दरअसल, इस बार पंचायत चुनाव में जहां विजयी हुए युवा प्रधानों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं शिक्षित प्रत्याशियों के विजयी होने का आंकड़ा भी पहले की अपेक्षा ज्यादा हुआ है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि पढ़े-लिखे प्रधान गांवों को सजाने संवारने में रुचि लेंगे।

विज्ञापन


इससे न सिर्फ गांवों का विकास होगा, बल्कि शिक्षा, खेल आदि का भी विकास होगा। यदि इस बार जिले के 1596 गांवों में चुनी जाने वाली नई सरकार में पढ़े-लिखे प्रधानों की संख्या पर गौर करें तो बीती पंचवर्षीय से इस बार की तुलना ज्यादा पढ़े लिखे लोग चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


बीती पंचवर्षीय में जिले में करीब 20 प्रतिशत ही ऐसे प्रधान विजयी हुए थे, जो पढ़े लिखे थे। लेकिन इस बार यह ग्राफ 20 से बढ़कर 35 प्रतिशत पहुंच गया है। पढ़े-लिखे प्रधानों में युवाओं की संख्या ज्यादा है। 1596 सीटों में से 650 ग्राम पंचायतों में युवाओं का कब्जा है। इनमें से 90 फीसदी युवा पढ़े लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े लिखे प्रधानों की संख्या में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पंचायत चुनाव के नतीजे खुद गवाही दे रहे हैं कि अब शिक्षित लोगों का रुझान गांवों की राजनीति की ओर बढ़ रहा है। इससे गांव में विकास कार्य परवान चढ़ेंगे। लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव में शिक्षित लोगों की बढ़ती भागीदारी शुभ संकेत हैं। ये विकास व प्रगति की निशानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed