{"_id":"5900da034f1c1bb526c0c946","slug":"35-houses-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में 35 मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में 35 मकान जले
Amarujala Bureau
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेसुआ गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। ग्रामीण आग पर काबू पाते इससे पहले भड़की आग ने पड़ोस के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
35 मकान जल गए। एक मवेशी भी जलकर मर गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तहसील से राजस्व टीम भी पहुंच गई थी। करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
चंदेसुआ गांव के उड़ी के घर बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने पर जब तक उसे बुझाने की कोशिश होती, लपटें बेकाबू हो गईं। देखते ही देखते आग ने गांव के करीब 35 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इंद्रजीत, हरिओम, घनश्याम, रामाधार, चंद्रभाल, राजू, स्वामी दयाल आदि करीब 35 लोगों के घर जल गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।