फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   35 detained during checking, SP enraged

Sitapur News: चेकिंग के दौरान 35 हिरासत में, भड़के सपाई

Mon, 25 Nov 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 25 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
35 detained during checking, SP enraged
शहर कोतवाली में खड़े वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए लोग।
सीतापुर। क्राइम ब्रांच के साथ शहर कोतवाली व खैराबाद पुलिस ने शनिवार देर रात करीब तीन बजे अचानक हाईवे पर व शहर में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रहे करीब 15 वाहनों को रोका गया। इन वाहनों में सवार करीब 35 लोगों को पकड़कर शहर कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

आठ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। वहीं 27 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सीतापुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पोस्ट कर बताया कि कुंदरकी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के हारने के बाद वोट न डाल पाने वाले लोग अपनी समस्या बताने लखनऊ आ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसकी खबर पाते ही सपा विधायक व कई कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। यहां काफी देर तक हंगामा चला। रविवार देर शाम कागजी कार्रवाई व मेडिकल के बाद 27 लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया। इसमें से 22 लोग मुरादाबाद के रहने वाले थे। पुलिस ने पांच वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर रात करीब तीन बजे शहर में कांशीराम कॉलोनी से टोल प्लाजा खैराबाद तक करीब 10 किलोमीटर की दूरी में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर चेक किया जाने लगा।
करीब 15 वाहनों में सवार 35 लोगों को वाहन सहित शहर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने इन सभी से गहनता से पूछताछ की। किसी ने शादी समारोह में जाने की बात बताई तो किसी ने आवश्यक कार्य से लखनऊ जाने का जिक्र किया। इन लोगों में कई मुरादाबाद के थे। इनमें से रविवार सुबह आठ लोगों को छोड़ दिया गया। अन्य सभी 27 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उधर, जानकारी होते ही रविवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सीतापुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि कुंदरकी में जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया या जिनके वोट किसी और ने डाल दिए, ये लोग लखनऊ मिलने आ रहे थे। सीतापुर पुलिस ने इन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
सपा मुखिया के पोस्ट डालने के कुछ देर बाद ही जिले के कई सपा नेता कोतवाली पहुंच गए। लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सचिन जायसवाल, एमएलसी जासमीर अंसारी, रामहेत भारती भी साथ थे। कुछ सपा नेताओं की पुलिस से कार्रवाई को लेकर बहस भी हुई। उन्होंने लोगों को रोकने का कारण पूछा तो पुलिस ने 24 घंटे पूछताछ के लिए हिरासत में रखने का नियम बता डाला।

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि कोतवाली नगर और खैराबाद पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 35 लोगों को रोका गया था। पांच कार चालक आरसी व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसलिए चालान व अन्य कार्रवाई की जा रही है।


सीओ अमन सिंह ने बताया कि चेकिंग में 35 लोगों को रोका गया था। इनमें से 27 लोगों को कागजी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया है। 22 लोग मुरादाबाद के व बाकी अन्य जगहों के थे। मुरादाबाद के लोगों को बस से वापस उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed