{"_id":"671d3cead6af123d2d00e9c9","slug":"35-corps-advance-to-pac-final-after-defeating-2nd-corps-sitapur-news-c-102-1-stp1001-121149-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: द्वितीय वाहिनी को हराकर 35 वाहिनी पीएसी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: द्वितीय वाहिनी को हराकर 35 वाहिनी पीएसी फाइनल में
Sun, 27 Oct 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के तत्वाधान में चल रही 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस राजपत्रित व अराजपत्रित प्रतियोगिता में शनिवार को द्वितीय वाहिनी को हराकर 35 वाहिनी पीएसी की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
111वीं वाहिनी पीएसी बैडमिंटन हाल में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में वाहिनी की नौ टीमें व एसडीआरएफ एक टीम हिस्सेदारी कर रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को टीम बैडमिंटन के मुकाबले में द्वितीय वाहिनी पीएसी, 10 वाहिनी पीएसी, 27 वाहिनी पीएसी ने अपने-अपने मैच जीते। व्यक्तिगत परिमाण में 26 वाहिनी, 27 वाहिनी, 30 वाहिनी, 02 वाहिनी विजेता रही। क्वार्टर फाइनल पूल बी में 35 वाहिनी की टीम विजेता बनी।
सेमीफाइनल में 35 वाहिनी पीएसी ने द्वितीय वाहिनी की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर 11वीं वाहिनी पीएसी के अनिल कुमार, अरविंद सिंह यादव, मैच रेफरी मुख्य आरक्षी सोनू व निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ ही मीडिया सेल से आरक्षी आदित्य कुमार गौरव व वाहिनी के अन्य लोग मौजूद रहे।