{"_id":"68fe658ca0a15cccc5053b14","slug":"34-roads-will-be-built-in-two-municipal-bodies-with-a-cost-of-rs-12-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1052-142986-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो निकायों में 12 करोड़ से बनेंगी 34 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो निकायों में 12 करोड़ से बनेंगी 34 सड़कें
Sun, 26 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण की तरफ से नगर पालिका सीतापुर व खैराबाद में 34 आरसीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शासन की तरफ से इन सड़कों के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसके तहत पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ बजट आवंटित कर दिया गया है। इससे निर्माण कार्य शुरू करवा दिए गए हैं। डूडा के अवर अभियंता पीयूष मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका परिषद सीतापुर में 28 और नगर पालिका परिषद खैराबाद में छह आरसीसी सड़कें सूडा की ओर से स्वीकृत की गईं हैं। इनमें से सीतापुर शहर की 24 व खैराबाद की छह सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। चार सड़कें बाद में बनेंगी।