{"_id":"69ea6ebac0c2a6b1e801d83a","slug":"32-students-made-it-to-the-top-ten-list-of-class-10th-and-12th-sitapur-news-c-102-1-slko1053-154662-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10वीं व 12वीं की टॉप टेन सूची में 32 विद्याथियों ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10वीं व 12वीं की टॉप टेन सूची में 32 विद्याथियों ने बनाई जगह
Fri, 24 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की जिले की टॉप टेन सूची में 32 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें हाईस्कूल के 18 व इंटरमीडिएट के 14 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें महज एक विद्यार्थी ही एडेड इंटर कॉलेज का शामिल है। 31 विद्यार्थी कॉन्वेंट कॉलेजों के हैं। परीक्षा परिणामों में महमूदाबाद तहसील के कॉलेजों का दबदबा रहा। महमूदाबाद के विद्यार्थियों ने प्रदेश व जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है।
हाईस्कूल में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज बलदेव नगर मानपुर के आदिल खान ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में चौथा व सीतापुर की टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। आदिल ने 97.17 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी का नाम प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग गदगद है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में कॉन्वेंट विद्यालयों का जलवा देखने को मिला। इसमें महमूदाबाद तहसील हर वर्ष की तरह ही शिक्षा का हब बनकर उभरी है।