{"_id":"67cc8a0a44cf1668290619d2","slug":"32-bighas-of-sugarcane-burnt-in-the-fire-sitapur-news-c-102-1-stp1003-128322-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अग्निकांड में 32 बीघा गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अग्निकांड में 32 बीघा गन्ना जला
Sat, 08 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। अज्ञात कारणों से लगी आग से 32 बीघा गन्ना जल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के काफी देर बाद दमकल गाड़ी वहां पहुंची।
उदयपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत से अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण खेतों की तरफ भागे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने जुट गए। उधर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। तब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 32 बीघा गन्ने की फसल जल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के काफी देर बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निकांड में कैमहरा गांव के किसान संतोष कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, उमेश कुमार का करीब 10 बीघा, यहीं के सतीश का करीब चार बीघा, जयकरण का करीब पांच बीघा, उदयपुर के किसान पप्पू सिंह का करीब आठ बीघा तथा इसी गांव की सरस्वती का करीब छह बीघा गन्ना जल गया।