फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   स्लैब गिरी, राजमिस्त्री की दबकर मौत, मजदूर घायल

स्लैब गिरी, राजमिस्त्री की दबकर मौत, मजदूर घायल

Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्लैब गिरी, राजमिस्त्री की दबकर मौत, मजदूर घायल
बिसवां के सत्तिनपुरवा में ढोला खोलते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को ढोला खोलते समय नवनिर्मित मकान का छज्जा गिर गया। इससे राजमिस्त्री की दबकर मौत हो गई। जबकि मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरपुरवा निवासी बशीर (42) राजमिस्त्री था। जबकि उसके ही गांव का निवासी मुजफ्फर (32) मजदूर है। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योंटी बादुल्लाह निवासी शरीफ बिसवां के सत्तिनपुरवा में जमीन खरीद कर मकान बनवा रहा है।
विज्ञापन


उसके घर का निर्माण बशीर व मुजफ्फर कर रहे थे। शनिवार को दोनों लोग नवनिर्मित छत का ढोला खोल रहे थे। इसी बीच अचानक पूरा छज्जा ढह गया और बशीर व मुजफ्फर मलबे में दब गए। चीख सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बशीर व मुजफ्फर को बाहर निकाला। तब तक बशीर की दबकर मौत हो चुकी थी। जबकि मुजफ्फर गंभीर रूप से घायल हो चुका था। ग्रामीणों ने आननफानन घायल मजदूर को कस्बा बिसवां की सीएचसी में भर्ती कराया।


यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि राजमिस्त्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed