{"_id":"5a68bffa4f1c1b4e588b48c0","slug":"31516814330-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलड्रेस रिहर्सल में गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलड्रेस रिहर्सल में गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
देशभक्ति की धुन पर जवानों ने की कदमताल
सीतापुर। पुलिस, पीएसी, महिला व होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास किया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही सलामी ली। वहीं, जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए, बेहतर प्रदर्शन करने को कहा।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर बुधवार को एसपी आनंद कुलकर्णी मौजूदगी में मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष रेणु सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके साथ ही 11वीं वाहिनी पीएसी के बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसी बीच दमकल दस्ते ने तिरंगा पानी की धार छोड़कर मन मोह लिया। लकदक वर्दी व असलहों से लैस जवान सावधान मुद्रा में परेड ग्राउंड पर खड़े दिखे। तभी चौपहिया वाहन से एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद जवानों ने बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए परेड शुरू की। जवान कदमताल करते हुए सलामी मंच के सामने से गुजरे और मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड में शामिल महिला टोली का नेतृत्व पूनम रानी व उमाकांत सविता ने किया। परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर सीओ अंकित कुमार, द्वितीय कमांडर आरआई अनिल कुमार सिंह व तृतीय कमांडर जयचंद सिंह ने किया। आगे-आगे पीएसी बैंड, उसके बाद पुलिस व पीएसी के जवान, महिला जवान, एनसीसी कैडेट, होमगार्ड के जवानों के कदमताल देखते ही बन रहे थे। परेड के पीछे बाइक दस्ता था। जिसके पीछे बम डिस्पोजल दस्ता, फोरेंसिक, डॉग स्क्वाएड, दंग नियंत्रण वाहन व्रज, यूपी-100 व दमकल विभाग के वाहन चल रहे थे। दमकल दस्ते का नेतृत्व प्रभारी रामशरण पाल ने किया। बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद अब जवान 26 जनवरी की परेड में अपना दमखम दिखाएंगे।
बाक्स
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी पुलिस लाइन
परेड के दौरान ध्वजारोहण के बाद पुलिस के जवानों द्वारा हवाई फायरिंग कर सलामी देने की पुरानी परंपरा है। बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल में इसका भी अभ्यास किया गया। ध्वजारोहण के बाद जवानों ने शस्त्रों से फायरिंग की तो पूरा पुलिस लाइन क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।