फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ावर कॉर्पोरेशन का शहर में चला अभियान, 91 कनेक्शन काटे

ावर कॉर्पोरेशन का शहर में चला अभियान, 91 कनेक्शन काटे

Sun, 31 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
ावर कॉर्पोरेशन का शहर में चला अभियान, 91 कनेक्शन काटे
चला अभियान, 91 कनेक्शन काटे
विज्ञापन


सीतापुर। बिजली चोरी व बकाया वसूली को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने शनिवार को शहर में अभियान चलाया। इस दौरान नैपालापुर, मुंशीगंज, पूर्णागिरी नगर तथा कोट मोहल्ले में टीम ने बिजली चोरी पकड़ी।


इनमें तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उससे चार हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

एसडीओ रवि कुमार ने टीम के साथ ग्राम नैपालापुर में छापेमारी की। यहां पर अरविंद कुमार लोधी उर्फ छोटू टेलर को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।

उसने मीटर के पहले केबल काटकर जुगाड़ बना रखा था। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने उससे 4 हजार का शमन शुल्क वसूलकर एक लाख रुपये जुर्माना बोला।

टीम ने मुंशीगंज में रामकुमार को, पूर्णागिरी नगर में श्रवण अवस्थी व कोट मोहल्ले में मोहम्मद यासीन को बिजली चोरी करते पकड़ा।

इन लोगों के कनेक्शन बकाया वसूली के तहत काटे जा चुके हैं। इसके बावजूद ये सभी खंभे से तार जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।

इन सभी के खिलाफ धारा 138 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम ने नई बस्ती, मुंशीगंज, आवास विकास, आर्य नगर, पुराना सीतापुर, हबीबपुर आदि मोहल्लों में बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 91 उपभोक्ताओं कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed