फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   112 विद्यालयों में नहीं बना एमडीएम, बीईओ को नोटिस

112 विद्यालयों में नहीं बना एमडीएम, बीईओ को नोटिस

Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
112 विद्यालयों में नहीं बना एमडीएम, बीईओ को नोटिस
आईवीआरएस की समीक्षा प्रणाली से हुई जानकारी
विज्ञापन

सीतापुर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 112 विद्यालयों में एमडीएम नहीं बन रहा है। एमडीएम बनवाने में प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान लापरवाही बरत रहे है। इसका खुलासा दैनिक अनुश्रवण प्रणाली की समीक्षा से हुआ है। जिस पर बीएसए ने 17 बीईओ को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत दोपहर का भोजन दिया जाता है। शासन स्तर से इसकी रोजाना समीक्षा होती है। समीक्षा में मालूम हुआ कि जिले के 17 विकासखंड के 112 विद्यालयों में एक से 27 नवंबर के बीच मध्याह्न भोजन नहीं बना।
विज्ञापन


इसमें बेहटा 4, बिसवां, एलिया, लहरपुर, महोली व पहला एक-एक, गोंदलामऊ 11, हरगांव 10, कसमंडा 13, खैराबाद 8, मछरेहटा 3, महमूदाबाद 7, महोली 16, परसेंडी 9, पिसावां, रामपुर मथुरा व सिधौली 6-6, नगर क्षेत्र के 14 विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बीएसए अजय कुमार ने सभी बीईओ को नोटिस जारी किया है। जिसके जरिए कहा है किन कारणों से यहां पर लगातार भोजन नहीं बना। इसकी जांच करते हुए प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण लेकर जवाब दाखिल करें। लापरवाही बरतने वाले बीईओ पर सख्त कार्रवाई की जाए जाएगी। इन विद्यालयों में तत्काल भोजन बनवाना सुनिश्चित करें।

जांच करके बताएं
सभी बीईओ अपने विद्यालयों में एमडीएम बनवाना सुनिश्चित करें। किन कारणों से यहां पर खाना नहीं बन पाया इसकी जांच करके तत्काल बताएं।
-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed