{"_id":"595bdcec4f1c1be2548b4915","slug":"31499192556-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईं 1435 शिकायतें मगर निपटीं महज 45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईं 1435 शिकायतें मगर निपटीं महज 45
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईं 1,435 शिकायतें मगर निपटीं महज 45
तहसील समाधान दिवस
सीतापुर। जिले की सात तहसीलों में मंगलवार को हुए तहसील समाधान दिवस में अफसरों ने 1,435 जनसमस्याएं सुनीं। मौके पर 45 शिकायतें निपटाई गईं। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेज दी गईं। खुद डीएम और एसपी ने सिधौली में 427 समस्याएं सुनीं। उनके द्वारा मौके पर छह मामले निपटाए भी गए। बाद में उन्होंने तहसील दिवस की शिकायतों को तेजी के साथ निस्तारण करने के अफसरों को निर्देश दिए। सिधौली तहसील में डीएम डॉ. सारिका मोहन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पर 427 लोगों ने अपनी शिकायतें कीं। मौके पर छह मामले निपटाए गए। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के हवाले कर दी। उन्होंने तहसील दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं व विभागीय शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनमानस की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें तहसील दिवस में आ रही हैं उनका निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ करें ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार तहसील दिवस में न आना पड़े। तहसील दिवस के पश्चात तहसील परिसर में पकरिया, पीपल के पेड़ों का रोपण भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सदर तहसील में एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी ने 212 लोगों की समस्याएं सुनीं। महमूदाबाद में एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव को 116 लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाई। उनके मौके पर 12 शिकायतें निपटाई गईं। महोली में एसडीएम बृजपाल सिंह ने 70 समस्याओं को सुन कर तीन मामलों को मौके पर निपटाया। बिसवां में एसडीएम दीपेंद्र यादव ने 301 लोगों की समस्याएं सुन पंद्रह शिकायती मामले निपटाए गए। लहरपुर में एसडीएम रती भान वर्मा ने 148 लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। मौके पर एक मामले का निपटारा किया गया। मिश्रिख में तहसीलदार ने 161 लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर तीन शिकायतें निस्तारित की गईं।