फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   31 corona positive including two health workers

दो स्वास्थ्यकर्मी समेत 31 मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 01 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
31 corona positive including two health workers
सीतापुर। जिले में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल व सीएचसी महमूदाबाद के स्वास्थ्य कर्मी समेत 31 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें कोविड अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया है। जिले में अब कोरोना की रफ्तार पिछले 10 दिन से कम होती जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट में गुरुवार को 31 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जिला अस्पताल व सीएचसी महमूदाबाद के एक-एक कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। इलाहाबाद बैंक, सीएचसी गोंदलामऊ व तहसील लहरपुर के एक-एक कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मैनासी सरैंया, रिहान, गोपालनगर बिसवां, मधैयापुर बिसवां, सरवा, आदर्श नगर, सड़िला मछरेहटा, रामकोट मिश्रिख, अहिरनपुरवा, प्रेमनगर, मुंशीगंज, रामकृष्णपुरी, कोट सीतापुर, पीरपुर, मिथाउरा, आलमपुर सिधौली, आगा कॉलोनी सिविल लाइन, हुसैनगंज व मुंशीगंज में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया इन मरीजों का इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल वन हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. रमाशंकर यादव ने बताया कि इनके यहां 11 मरीज भर्ती हैं। तीन मरीजों को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीसीएम से संबद्ध अस्पताल के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया सात मरीज भर्ती हैं। एक मरीज की गुरुवार को छुट्टी की गई है। एमजे गोल्डेन पैलेस के प्रभारी डॉ. अवधेश ने बताया इस समय एक मरीज ही इनके यहां भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed