फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   31 candidates did not campaign expenses

31 प्रत्याशियों ने नहीं दिया चुनावी खर्चा

Wed, 08 Feb 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
31 candidates did not campaign expenses

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार प्रचार-प्रसार तो खूब कर रहे हैं पर प्रचार पर खर्र्च रकम का ब्योरा देना भूल गए। प्रथम चरण की जांच में यह उजागर हुआ है। ऐसे में अब संबंधित रिटर्निंग अफसरों ने 31 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को नोटिस दिया है। उनमें सपा, भाजपा, बसपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग ने असेंबली चुनाव में कूदे उम्मीदवारों को नामांकन के बाद से चुनाव लड़ने पर खर्च होने वाली धनराशि का ब्योरा देने का प्राविधान किया है।
विज्ञापन


यह ब्योरा उन्हें तीन चरणों में देना है। इस खर्च की प्रेक्षक जांच करते हैं। प्रथम चरण में मंगलवार तक सभी प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा देने का समय मुकर्रर था पर यहां की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 95 में से 64 प्रत्याशियों ने ही ब्योरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिधौली सीट से सभी प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का ब्योरा जमा कर दिया है। जबकि सेवता से केवल भाजपा प्रत्याशी ज्ञान तिवारी ने ही खर्च का हिसाब दिया है। जबकि 31 प्रत्याशियों ने अभी तक कोई ब्योरा नहीं दिया है।


जिन प्रत्याशियों ने अपने चुनाव का खर्चा प्रस्तुत नहीं किया है, उन्हें संबंधित रिटर्निंग अफसर की ओर से नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्हें 9 फरवरी तक खर्चा दाखिल करने के निर्देश दिए हं। दूसरे चरण में 11 व तीसरे चरण में 17 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed