फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   302 infected found for the first time in a day

एक दिन में पहली बार मिले 302 संक्रमित

Wed, 26 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
302 infected found for the first time in a day
महमूदाबाद में कोविड जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण ने अपनी तीसरी लहर के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मंगलवार को जिले में 302 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें 59 केस तो शहर से आए हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 949 पहुंच गई है। अब जिला पाबंदियों से महज कुछ ही दूर है। एक हजार सक्रिय केस होने के बाद जिले में पाबंदियां बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन

तीसरी लहर में कोरोना अपने सभी रिकॉर्ड रोजाना तोड़ रहा है। दिन प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तीसरी लहर में एक ही दिन में पांच केसों से हुई शुरुआत अब तीन सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में मंगलवार को जिले में 302 लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमें अकेले शहर से 59 लोग पॉजिटिव हुए है। जबकि अन्य केस, खैराबाद, महमूदाबाद, बिसवां, सिधौली, महोली, मिश्रिख में आए हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों का पता लगा रहा है। संक्रमितों के घर दवाइयां भेजी जा रही है। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 949 पहुंच गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि जनवरी माह के बाद ही केसों की संख्या में कमी आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 से 55 के बीच अधिक हो रहे संक्रमित
कोरोना संक्रमण युवाओं को अधिक संक्रमित कर रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 10 साल से कम के नौ बच्चे संक्रमित हुए है। 11 से 20 साल के बीच के 55 लोग पॉजिटिव हुए है। 21 से 55 साल के बीच के सर्वाधिक 220 लोग संक्रमण की चपेट में आए है। 55 साल से अधिक उम्र के 18 लोग पॉजिटिव हुए है। इन सभी में 199 पुरुष व 103 महिलाएं संक्रमित हुई है।
एक हजार के करीब पहुंचे सक्रिय मामले
मंगलवार को लोगों की लापरवाही बाजारों में दिखाई दी। शहर के लालबाग बाजार में लोग खरीदारी करने में जुटे हुए थे। वहीं चौराहों पर लोग बिना मास्क के आते जाते हुए दिखाई दिए। बाजार में न तो ग्राहक मास्क लगाए थे, न ही दुकानदार लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इन लोगों की लापरवाही की वजह से जिले में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अगर इसी तरह से लोगों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आने वाले दिनों में जिले में सक्रिय केसों की संख्या एक हजार पार हो जाएगी तो जिले में पाबंदियां बढ़ जाएगी।

घर से जरूरी होने पर ही निकलें
जिले में संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिलेवासियों से अपील है कि वह दो गज की दूरी व मास्क का जरूर पालन करें। इसी से हम कोरोना को मात दे सकते है। अपना कोविड टीकाकरण जरूर करवाएं। जब तक केसों की संख्या कम नहीं होती है तब तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचे।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed