फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   300 people suffered eye injuries after Diwali celebrations with carbide guns

Sitapur News: दिवाली पर कार्बाइड गन से मनाया जश्न, 300 की आंखों को मिला जख्म

Mon, 27 Oct 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
300 people suffered eye injuries after Diwali celebrations with carbide guns
आंखों की जांच करतीं चिकित्सक।
सीतापुर। दिवाली पर कार्बाइड गन के धमाकों ने करीब 300 मरीजों की आंखों को गहरा जख्म दिया है। चिकित्सक इन मरीजों में अधिकतर की रोशनी चले जाने की आशंका जता रहे हैं। इस धमाकों में जख्मी मरीज सीतापुर आंख अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ये मरीज उन्नाव, बहराइच, सीतापुर व अन्य जिलों के बताए जा रहे हैं। इस तरह के अधिक केस आने से अस्पताल प्रशासन भी हैरान है।
विज्ञापन

आंख अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से ओपीडी में कार्बाइड गन से घायल हुए मरीज पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 300 मरीजों का अस्पताल से इलाज शुरू हो गया है। इनमें बच्चे व युवा शामिल हैं। इन मरीजों से पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने दिवाली का जश्न मनाने के लिए कार्बाइड गन खरीदकर उससे गोले दागे। गोले की चिंगारी व धुआं उनकी आंखों पर लगा। इससे आंखें बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। चिकित्सक इनकी रोशनी जाने की भी आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


यू ट्यूब पर सीखा बनाने का तरीका और बाजार से भी खरीदी
चिकित्सकों का कहना है मरीजों ने बताया कि बाजार से केवल दो सौ रुपये में यह गन खरीदीं थीं। कई युवाओं ने तो यू ट्यूब पर गन बनाने का तरीका देखा और घर पर ही इसे बना लिया। असावधानी से इसे दगाया और आंखें जख्मी हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरा पड़ा है असर
इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि पुतली पर बहुत बुरा असर पड़ा है। पुतली काली से सफेद हो गईं हैं। आंखों के ऊपर के बाल जल गए हैं। इससे उनको दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में अब इन मरीजों की आंखों की रोशनी भी जा सकती है। फिलहाल इन सभी का आंख अस्पताल में इलाज चल रहा है।


अधिक आ रहे हैं मरीज
दिवाली से कार्बाइड गन से घायल मरीज आ रहे हैं। इस तरह के मरीज तो हर साल आते थे लेकिन इस बार अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इन सभी का ओपीडी के माध्यम से इलाज चल रहा है। पूरी कोशिश की जा रही है कि सभी की आंखें पूरी तरह सुरक्षित हो जाएं।
डॉ. श्रीकांत वाईकर, सीएमओ, आंख अस्पताल सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed