फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   30 sick to Diarrhea

डायरिया का प्रकोप, 30 बीमार

Sun, 14 May 2017 11:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 14 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
 30 sick to Diarrhea
demo pic - फोटो : google

गर्मी शुरू होते ही जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। अलग-अलग स्थानों पर डायरिया की चपेट में आकर 15 बच्चों समेत 30 लोग बीमार हो गए। बीमार लोगों को जिला अस्पताल समेत अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात तो यह है कि अधिकतर दुधमुंहे बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा गर्मी के प्रकोप के कारण हो रहा है।  रामकोट के लोधौरा निवासी दिलीप का के पुत्र शहजल (4) को उल्टी-दस्त होने लगे। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां पर डॉक्टर ने बच्चे को डायरिया की चपेट में आना बताते हुए भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


ठीक इसी तरह से रामकोट के पिपरी कलां निवासी विमलेश का पुत्र सत्यवान 6 माह, रामकोट के फूलसिंह की पुत्री जान्हवी 5 माह, मानपुर के बन्नी खरैला निवासी प्रताप की पुत्री बबली 5 माह, तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दयमलपुर निवासी राम किशोर की पुत्री सौंदर्य 5 माह, रामकोट के विशुनपुर निवासी तेजपाल की पुत्री अंजली 9 माह, तरीनपुर निवासी दुर्गेश की पुत्री तुलसी, शहर के मोहल्ला तरीनपुर निवासी आरिफ की पुत्री आरिजा, शाहपुर दलावल निवासी विजय कुमार का पुत्र श्रीकृष्ण भी डायरिया की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 लोग डायरिया की चपेट में हैं। इनमें से 15 बच्चे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक गर्मी का प्रकोप बढ़ने से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में बाहर का खानपान बीमार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed