फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   30 doctors and workers found absent in CHC

30 सीएचसी में 35 डॉक्टर-कर्मी मिले नदारद

Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
30 doctors and workers found absent in CHC
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
डीएम के निर्देश पर जिले के 30 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का सोमवार को एक साथ सभी एसडीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। अधिकारियों को अस्पतालों में गंदगी मिली। कई अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी ढूंढे नहीं मिले। जांच में करीब 35 डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले हैं।
विज्ञापन


इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम सदर सर्वेश गुप्ता खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर डॉक्टर खुशबू, डॉक्टर रविदास अनुपस्थित मिले। साफ-सफाई भी बदहाल मिली। एडीएम सर्वेश कुमार ने पीएसी के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जहां पर डॉ. सोमेश, सरोज वर्मा व रेहाना अनुपस्थित मिलीं। इसी तरह प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सांडा में डॉ. अमित कपूर, खुरवल में डॉ. मोहित, प्रेषित, महमूदाबाद में सुशीला देवी, रामपुर कलां में अशोक बिहारी, मनोज वर्मा, वीरेंद्र, राजेश, रमाकांत, मंजू सिंह, उपेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहमा में राजेंद्र सिंह, सत्यवीर, ज्ञान सिंह यादव, पूजा राय, मो. उबैद, किशोरगंज में डॉ. अब्दुल बारी, संतोषी सिंह, मीरा नगर में राम गोपाल, रामपुर मथुरा में उमेश चंद्र, बर्रई जलालपुर में डॉ. अभिजीत, कृष्णपाल व एक अन्य, मछरेहटा में पूनमपाल, दीपक चंद, जीतेंद्र सिंह, सकरन में डॉ. अमित कपूर, बिलरिया में मनोज कुमार, प्रमोद, प्रेमलता देवी, अशोक, अखिलेश, संदना में जेपी गौतम, पैतेपुर डॉ. जय प्रकाश पटेल, मोहिनी मिश्र अनुपस्थित मिली।


जबकि स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था बदतर मिली। अनुपस्थित चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिए गए है। सीएमओ ने जिस अरमी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, वहां सब कुछ दुरुस्त मिला है। बहरहाल औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की जो तस्वीर सामने आई है, उससे साफ हो रहा है कि किस तरह से जिले में स्वास्थ्य सेवा बदहाल पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed