{"_id":"58936e0a4f1c1bda17e80212","slug":"3-12-lakh-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक टीम ने पकड़ा 3.12 लाख कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक टीम ने पकड़ा 3.12 लाख कैश
Amarujala Bureau
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग में दौरान जब्त हुए पैसे
- फोटो : SELF
स्टेटिक टीम ने गुरुवार को हाईवे पर टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 3.12 लाख रुपये कैश बरामद किया है। लखनऊ निवासी मधुरेश के दस्तावेज न दिखाने पर टीम ने बरामद कैश सीज कर दिया है।
विज्ञापन
लखनऊ के चौक सुभाषनगर निवासी मधुरेश कुमार गुप्ता अपनी कार से लखीमपुर जा रहे थे। खैराबाद इलाके में टोल प्लाजा के पास स्टेटिक टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने मधुरेश की कार की जांच की तो उसकी डिग्गी से तीन लाख 12 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
मधुरेश से कैश के बारे में जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते टीम ने कैश जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन