फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2800 Kits Bought for 34 Hundred

28 सौ की किट 34 सौ में खरीदी गई

Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
2800 Kits Bought for 34 Hundred
सीतापुर। जिले की ग्राम पंचायतों में 28 से 34 सौ रुपये तक में पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर (कोरोना किट) खरीदी गई है। ब्लॉकवार स्थित ग्राम पंचायतों में खरीद की गई। ज्यादातर ब्लॉकों में 28 सौ रुपये में ही खरीद हुई है। कुछ ब्लॉकों में इससे अधिक मूल्य पर खरीद हुई है। 1605 किटें खरीदी गई हैं। हालांकि शासन ने इसके लिए कोई रेट फिक्स न करके एक-एक जिले में सीडीओ द्वारा की गई खरीद का उल्लेख आदेश में किया है।
विज्ञापन

जिले में 19 ब्लॉक हैं। इनके अधीन 1601 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कोरोना महामारी के कारण ग्रामीणों की जांच के लिए कोरोना किट खरीदने के निर्देश दिए गये थे। अधिकांश ग्राम पंचायतों में जुलाई माह में किट खरीदी गई। पल्स ऑक्सीमीटर एवं इंफ्रारेड थर्मामीटर का पैकेज 28 सौ रुपये में सीडीओ अलीगढ़ अनन्या झा ने क्रय किया है। इस संबंध में 24 जुलाई को प्रमुख सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने जारी पत्र में सीडीओ से संपर्क कर डिटेल प्राप्त करने का उल्लेख किया है।
विज्ञापन

इस पत्र में रेट फिक्स नहीं हैं। ब्लाकवार स्थित ग्राम पंचायतों ने कारोना किट खरीदी गई हैं। 1601 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 1605 किट खरीदी गई हैं। चार किट ब्लाक एलिया में अधिक खरीदी गई हैं। यह किटें 2795 रुपये से लेकर 3410 रुपये तक में खरीदी गई हैं। जिससे ग्राम पंचायतों में जांच कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ब्लॉकों में अधिक दर पर हुई खरीद
ब्लॉकवार कोरोना किट की खरीद हुई है। अधिकतर ब्लॉकों में 28 सौ रूपए तक ही किट ली गई है। जबकि महमूदाबाद ब्लाक की ग्रामसभओं में 3410 रुपये, गोंदलामऊ एवं मिश्रिख में 3224 रुपये, परसेंडी एवं सकरन में 3024 एवं 3280 रुपये में बेहटा में खरीद हुई। वहीं रामपुर मथुरा एवं हरगांव में 2795 रुपये में किट क्रय की गई है।

जिले में पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की केन्द्रीय खरीद नहीं हुई है। निर्धारित दाम के आसपास ही खरीद ग्राम पंचायतों ने की है। शासन के जो आदेश प्राप्त होंगे। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed