{"_id":"681c7757875863ecce0dfa76","slug":"28-policemen-including-diwan-line-duty-case-suspicious-death-youth-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में 28 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किए गए लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में 28 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, किए गए लाइन हाजिर
Thu, 08 May 2025 04:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 May 2025 04:09 PM IST
सार
सीतापुर जिले में युवक की संदिग्ध मौत मामले में अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। 28 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के विभिन्न थानों के 28 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसमें मिश्रित कोतवाली में तैनात दीवान अनिल मिश्रा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मिश्रित के कुसहा गांव निवासी प्रदीप शुक्ला (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मौत से एक दिन पूर्व प्रदीप का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। प्रदीप के परिजनों ने उसके विरुद्ध तहरीर दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: यूपी के सभी 75 जिलों में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, कालेधन पर नकेल और किसानों को बेहतर मुआवजा मिलेगा
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP weather today: लखनऊ में सुबह से हल्की बारिश, आज 20 जिलों में बरसात के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, फिर मौसम पलटने का संकेत
इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही कर युवक का शांतिभंग में चालान किया था। इसके बाद युवक का शव एक गन्ने खेत में पाया गया था। पुलिस के मुताबिक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। वहीं, परिजनो ने कोतवाली के दीवान अनिल मिश्रा पर पीटने का आरोप लगाया था। इसके बाद एसपी ने मामले की रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन