फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   267 left school in pairs

Sitapur News: 267 ने जोड़ा बनाकर छोड़ा स्कूल

Fri, 30 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 30 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
267 left school in pairs
सीतापुर। शिक्षक/शिक्षिकाएं नौनिहालों का भविष्य संवारने में तो महारथ हासिल कर रहे हैं लेकिन अपना साथी दूसरे जिले में नहीं तलाश पाएं। इसी वजह से अब वह अपने गृह जनपद नहीं पहुंच पाएंगे। 267 शिक्षकों ने जोड़ा बनाकर अपने गृह जनपद में तबादला करवाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन

पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत एक माह से प्रक्रिया चल रही थीं। ग्रीष्मकालीन अवकाश में इसे पूरा किया जाना था। जिले में 2028 शिक्षकों ने अपनी मनचाही पोस्टिंग के लिए आवेदन किया था। इसमें खास बात यह थी कि शिक्षक/शिक्षिकाओं को अपना जोड़ा बनाना था। इससे एक जनपद से दूसरे जनपद के स्कूलों की अदला-बदली हो सकें।
विज्ञापन

इस पर शिक्षकों ने अपने गृह जिले से शिक्षकों की खूब तलाश की। इसमें कुछ कामयाब हुए तो कुछ असफल हो गए। महज 267 शिक्षक ही अपना जोड़ा बनाने में सफल रहे। ओटीपी के जरिए इनके जोड़े की प्रक्रिया पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शासन स्तर से आई सूची में इनके स्थानांतरण हो गए है। 1761 शिक्षक जोड़ा बनाने में असफल हुए हैं। इसकी वजह से अब वह सीतापुर जनपद में ही अपना अध्यापन करते रहेंगे। अगले साल तक अब उन्हें इंतजार करना होगा। स्थानांतरण के बाद अब इनके कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ होगी।


बकरीद से पहले जनपद के अंदर होंगे तबादले
अंतरनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया में केवल कार्यमुक्त होना बाकी है। अब जनपद के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग उम्मीद जता रहा है कि एक दो दिन में इनकी भी सूची आ जाएगी। बकरीद से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

शुरू होगी प्रक्रिया
शिक्षकों के गैर जनपद तबादले हो गये है। अब इनके कार्यमुक्त की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed