फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2661 vaccinated with CMO

सीएमओ सहित 2661 ने लगवाई वैक्सीन

Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
2661 vaccinated with CMO
जिला महिला अस्पताल में लाभार्थी को कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।(संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में गुरुवार को सीएमओ समेत करीब 2661 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। इसमें छूटे स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर फ्रंट लाइन वर्कर और 45 पार बीमार, बुजुर्ग तक शामिल हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 76.61 फीसदी ने दूसरी डोज लगवाई है। आम लोगों ने टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं दिखाई। खासकर 45 पार बीमार लोग वैक्सीन लगवाने में पीछे रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, इस्माइपुर पीएचसी, अटरिया में स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज और जिले की सभी 19 सीएचसी पर टीकाकरण की तैयारी की गई थी। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कोरोना की दूूसरी डोज के लिए 2510 लोगों को टीकाकरण कराने लक्ष्य रखा गया था, इसमें से 1923 लोगों ने ही वैक्सीन की सेकेंड डोज ली है। बाकी लोगों ने नहीं लगवाया है। उन्हें फिर मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी डोज में लक्ष्य के सापेक्ष 76.61 फीसदी ने वैक्सीन लगवाई है। 101 ऐसे लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई, जो टीकाकरण में छूट गए थे। उसमें सीएमओ डॉ. मधु गैरोला भी शामिल हैं। पोर्टल पर सीएमओ का भी नाम नहीं था। उन्होंने जिला महिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर के 16 लोगों ने टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर पहुंचने के बाद को-विन पोर्टल पर पंजीकृत कराकर आम लोगों ने वैक्सीन लगवाई। गुरुवार को 45 से 59 साल के बीमार महज 45 लोगों और 559 बुजुुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। एसीएमओ ने बताया कि सबसे कम संख्या 45 पार बीमार लोगों की रही। ये लोग वैक्सीन लगवाने नहीं आए हैं।

रेउसा में मिला एक संक्रमित
रेउसा क्षेत्र के हरदतपुरवा निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे मरीज के परिवार के सैंपल लिए। रेउसा सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमित युवक कई दिनों से बीमार था। वह परिवार के साथ दवा लेने पीजीआई गया था, जहां पर हुई जांच में वह पॉजिटिव पाया गया है। मरीज के परिवार समेत 152 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed