फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2612 students increase in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में बढ़े 2612 विद्यार्थी

Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
2612 students increase in UP board exam
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल की तुलना में इस बार 2612 विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं में हुई है। विद्यार्थियों की संख्या पर कोरोना का असर न पड़ने से अफसर भी खुश हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा केंद्रों में इजाफा हो सकता है। करीब चार केंद्र और बढ़ सकते हैं। इस बार 85290 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से शैक्षिक सत्र 2020-21 काफी प्रभावित हुआ है। अगस्त 2020 तक माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल बंद ही रहे थे। उसके बाद अभिभावकों की सहमति के आधार पर विद्यार्थी कॉलेज आना शुरू हुए थे। पहले नामांकन प्रक्रिया अगस्त तक पूर्ण कर ली जाती थी। इस बार कोरोना के कारण नामांकन प्रक्रिया काफी देर तक चलती रही। जब देर तक नामांकन प्रक्रिया चली तो इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है।
विज्ञापन

दिसंबर तक 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 46319 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 36727 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। उसके बाद शासन ने विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए एक और मौका दिया था। पांच जनवरी 2021 तक तिथि बढ़ा दी गई थी। इस बढ़ी हुई तिथि में हाईस्कूल में खूब दाखिल हुए है। अब फाइनल तौर पर विद्यार्थियों की संख्या तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल रेगुलर में 46477 व प्राइवेट में 310 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार 46787 विद्यार्थी हाईस्कूल का एग्जाम देंगे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट रेगुलर में 36806 पंजीकृत हुए है। 1697 विद्यार्थी प्राइवेट में पंजीकृत है। 38503 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर 85290 विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर नजर आएंगे।
वर्ष कक्षा पंजीकृत बढ़ोतरी
2020 10 45358
2021 10 46787 1429
2020 12 37320
2021 12 38503 1183
398 कॉलेजों ने भरी है जानकारी
विद्यार्थियों की संख्या तय होने के बाद अब परीक्षा केंद्र बनने की उम्मीद है। जिले से 398 कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने का दावा किया है। संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी ने इन कॉलेजों की भौतिक सुविधाओं को परखकर उसकी रिपोर्ट डीआईओएस को दी थी। इस रिपोर्ट को सीधे शासन को भेज दिया गया है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 11 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की सूची आने की उम्मीद की जा रही है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या तय हो गई है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 11 जनवरी तक अनंतिम रूप से केंद्रों की सूची आनी तय है।
- नरेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed