{"_id":"5f1c67f88ebc3e9fde70602f","slug":"26-more-positive-including-former-dpro-sitapur-news-lko5324533104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीपीआरओ 26 और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीपीआरओ 26 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार तेज हो गई है। मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोरोना का सबसे अधिक कहर विकास भवन पर हुआ है। शनिवार को आई रिपोर्ट में पूर्व डीपीआरओ, दो पुलिसकर्मी समेत 26 और लोग पॉजिटिव मिले हैं। विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय में अब तक आठ लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। बिसवां के शंकरगंज मोहल्ले में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा बिसवां के ब्राम्हणी टोला के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 233 पहुंच गई है। एक पॉजिटिव केस की मौत हो चुकी है। पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल खैराबाद में भर्ती कराया गया है।
कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। विकास भवन में सबसे पहले डीपीआरओ संक्रमित हुए। उसके बाद इनके कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की जांच की गई तो तीन कर्मचारी और संक्रमित हो गए। शनिवार को आई रिपोर्ट में पूर्व डीपीआरओ समेत चार कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। अब तक डीपीआरओ कार्यालय में आठ लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। दो कर्मचारी शहर के सदर बाजार में रहते हैं। एक कर्मचारी महोली कस्बे में रहता है। इन जगहों पर शनिवार को सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा तंबौर थाने के दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो गए हैं। शनिवार को सीएचसी तंबौर पर 15 आरक्षियों की जांच हुई जिनमें एक महिला व एक पुरुष सिपाही पॉजिटिव मिलने से थाने में हड़कंप मच गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि संक्रमित सिपाहियों को क्वारंटीन करा दिया गया है जबकि इससे पहले रेउसा थाने के पांच पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा गोंदलामऊ विकासखंड के ग्राम जैनापुर का एक युवक लखनऊ से लौटकर जिले में आया था। युवक ने जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला।
बिसवां के बदालपुर में एक 54 साल का अधेड़, शहर के आदर्श नगर में 50 साल का अधेड़, बिसवां के शंकरगंज में 20 साल का युवक, शहर के ग्रीकगंज में 65 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 15 साल की युवती, 35 साल का युवक, 50 साल का अधेड़ की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग इन पॉजिटिव लोगों की ट्रेसिंग कर रहा है। अभी इनका एड्रेस नहीं पता हो सका हैं।
सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि बिसवां के शंकरगंज मोहल्ले में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा बिसवां के ब्राम्हणी टोला के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये तीनों मरीज भी एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा आवास विकास निवासी एक बैंक मैनेजर, आलमनगर व श्यामनाथ निवासी एक-एक महिला पॉजिटिव मिली। बताया कि इन संक्रमितों की रिपोर्ट शनिवार रात में आई हैं। पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल खैराबाद में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों के आने से जिले में अब पॉजिटिव केसों की संख्या 233 पहुंच गई है। एक मरीज की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय में लगातार पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इससे विकास भवन से जुड़े अफसर व कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कुछ अफसरों ने तो खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इसके अलावा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक विकास भवन से जुड़े सभी कर्मचारियों की जांच नहीं हो जाती, विकास भवन नहीं आएंगे। इससे विकास महकमे के काम प्रभावित होंगे। वही फरियादियों के लिए विकास भवन आना भी सुरक्षित नहीं बचा है।